लाइव न्यूज़ :

सौराष्ट्र और तमिलनाडु में कड़े मुकाबले की संभावना, सेना पर हिमाचल का पलड़ा भारी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 12:34 IST

Open in App

जयपुर, 23 दिसंबर सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच शुक्रवार को यहां होने वाले विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है जबकि सेना के खिलाफ हिमाचल प्रदेश का पलड़ा भारी रह सकता है।

सौराष्ट्र और तमिलनाडु ने दमदार जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनायी। तमिलनाडु ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को 151 रन से जबकि सौराष्ट्र ने विदर्भ को सात विकेट से हराया।

दूसरी तरफ सेना ने केरल को हराकर पहली बार राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप के अंतिम चार में जगह बनायी, जबकि ऋषि धवन की अगुवाई वाले हिमाचल ने उत्तर प्रदेश पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

सौराष्ट्र के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें अनुभवी शेल्डन जैक्सन, प्रेरक मांकड़ और अर्पित वासवदा शामिल हैं। ये तीनों किसी भी अच्छे आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं जिसमें तमिलनाडु का विविधतापूर्ण आक्रमण भी शामिल है।

सौराष्ट्र के सलामी बल्लेबाजों विश्वराज जडेजा और युवा हार्विक देसाई को हालांकि अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। समर्थ व्यास और चिराग जानी को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी होगी। सौराष्ट्र के अपनी अंतिम एकादश में बदलाव करने की संभावना नहीं है।

अनुभवी जयदेव उनादकट और युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के रूप में सौराष्ट्र के पास दो अच्छे तेज गेंदबाज हैं जबकि स्पिन विभाग में धर्मेंद्रसिंह जडेजा और युवराज चुडास्मा की भूमिका अहम होगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी चैंपियन तमिलनाडु के लिये सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन ने क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन शतक लगाया था। जगदीशन और बी अपराजित को फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देनी होगी।

उसके मध्यक्रम में कप्तान दिनेश कार्तिक, आर साई किशोर, बाबा इंद्रजीत, आलराउंडर विजय शंकर और शाहरूख खान के रूप में उपयोगी बल्लेबाज हैं जो सौराष्ट्र के आक्रमण के लिये परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।

गेंदबाजी में साई किशोर, एम सिद्धार्थ और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन तिकड़ी सौराष्ट्र के बल्लेबाजों के लिये परेशानी खड़ी कर सकती है। तेज गेंदबाज संदीप वारियर और आर सिलामबरासन शुरू में विकेट हासिल करने की काबिलियत रखते हैं।

दूसरे सेमीफाइनल में हिमाचल का उत्तर प्रदेश पर जीत से मनोबल बढ़ा होगा। उनकी बल्लेबाजी पिछले मैच के नायक प्रशांत चोपड़ा पर काफी निर्भर है। इसके अलावा निखिल गंगटा की भूमिका भी अहम होगी।

लेकिन उनके मध्यक्रम के बल्लेबाजों ऋषि धवन, अमित कुमार, सुमित वर्मा और आकाश वशिष्ठ को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश के खिलाफ कहर बरपाने वाले तेज गेंदबाज विनय गलेतिया फिर से वही प्रदर्शन दोहराने के लिये उत्सुक होंगे, लेकिन उन्हें धवन, मध्यम गति के गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा, पंकज जायसवाल और बाएं हाथ के स्पिनर मयंक डागर से भी सहयोग की जरूरत पड़ेगी।

सेना की उम्मीदें अनुभवी सलामी बल्लेबाज रवि चौहान और कप्तान रजत पालिवाल पर टिकी रहेंगी। गेंदबाजी में दिवेश पठानिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

दोनों मैच सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!