लाइव न्यूज़ :

मनीष कौशिक बने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालाफाई करने वाले 9वें भारतीय बॉक्सर

By भाषा | Updated: March 11, 2020 17:42 IST

भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने जॉर्डन के अम्मान में एशिया ओसियाना क्वालीफायर्स में प्लेआफ में जीत दर्ज करके टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है। इसी के साथ वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले 9वें भारतीय बन चुके हैं।

Open in App

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने एशियाई क्वालीफायर में ऑस्ट्रेलिया के हैरिसन गारसिडे को हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया। 

कौशिक टोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की करने वाले नौवें भारतीय मुक्केबाज हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त गारसिडे को 4-1 से हराकर पहली बार खेल महाकुंभ में जगह बनायी।

भारतीय मुक्केबाज ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया और आस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी पर करारे प्रहार किये जिससे उनका खून भी निकल आया। यह 2018 के राष्ट्रमंडल फाइनल की पुनरावृत्ति थी। अंतर इतना था कि इस बार कौशिक विजेता बने। 

वर्तमान टूर्नामेंट से 63 किग्रा भार वर्ग में शीर्ष छह मुक्केबाज ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर सकते थे। कौशिक और गारसिडे दोनों क्वार्टर फाइनल में हार गये थे। 

इससे पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन विकास कृष्ण (69 किग्रा) बुधवार को आंख में चोट के कारण एशिया/ओसियाना मुक्केबाजी क्वालीफायर के फाइनल से बाहर हो गए जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व और एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विकास को खिताबी मुकाबले में जोर्डन के जेयाद ईशाश से भिड़ना था। इस मुक्केबाज के करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘कट लगने के कारण वह मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगा। डाक्टरों ने उसे हटने को कहा है।’’ 

विकास ने मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियनशिप के दो बार के कांस्य पदक विजेता कजाखस्तान के दूसरे वरीय अबलइखान जुसुपोव को हराया था। सेमीफाइनल के दूसरे दौर में विकास की बायीं आंख के ऊपर कट लगा था। उन्होंने यह मुकाबला खंडित फैसले में जीता था। 

कौशिक और विकास के अलावा जिन भारतीय मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है उनमें एमसी मैरी कॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), अमित पंघाल (52 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) शामिल हैं।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिकबॉक्सरइंडियामुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!