माराडोना की घड़ी चुराकर असम पहुंचा चोर

By भाषा | Updated: December 11, 2021 13:02 IST2021-12-11T13:02:42+5:302021-12-11T13:02:42+5:30

Thief reached Assam by stealing Maradona's watch | माराडोना की घड़ी चुराकर असम पहुंचा चोर

माराडोना की घड़ी चुराकर असम पहुंचा चोर

गुवाहाटी, 11 दिसंबर दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की कथित तौर पर दुबई से चुरायी गयी घड़ी शनिवार को असम के शिवसागर जिले से बरामद की गयी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति दुबई में एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था। यह कंपनी अर्जेंटीना के दिवंगत फुटबॉलर के सामान का संरक्षण कर रही थी।

माराडोना का पिछले साल 25 नवंबर को 60 साल की उम्र में निधन हो गया था।

पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि आरोपी पर उस तिजोरी का सामान चुराने का संदेह था जिसमें कीमती हुबोल्ट घड़ी भी रखी गयी थी।

उन्होंने कहा कि कंपनी में कुछ दिन काम करने के बाद आरोपी अगस्त में असम लौट आया था। उसने अपने पिता के अस्वस्थ होने का बहाना बनाकर अवकाश लिया था।

अधिकारी ने कहा कि दुबई पुलिस ने आरोपी के बारे में भारत को सूचना दी जिसके बाद असम पुलिस हरकत में आयी। आरोपी को सुबह चार बजे उसके आवास से गिरफ्तार किया गया और घड़ी बरामद कर ली गयी।

मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने कहा कि दिग्गज माराडोना की घड़ी बरामद करने के लिये इस ‘ऑपरेशन’ में दोनों देशों के पुलिस बलों के बीच अंतरराष्ट्रीय समन्वय स्थापित किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thief reached Assam by stealing Maradona's watch

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे