लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु बुल्स और यू मुंबा के मैच से शुरू होगा प्रो कबड्डी लीग का आठवां सत्र

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी के खतरे के कारण प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सत्र का आयोजन एक ही स्थल पर बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में यहां बुधवार से होगा, जहां दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी।

बारह टीमों वाली लीग का आगाज पूर्व चैम्पियन यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के मैच से होगा जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में तेलुगु टाइटन्स का सामना तमिल थलाइवाज से होगा।

इस सत्र में शुरुआती चार दिन और फिर हर शनिवार के तीन-तीन मैच खेले जायेंगे। बुधवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में गत चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स के सामने यूपी योद्धा की चुनौती होगी।

सातवें सत्र के शीर्ष स्कोरर पवन कुमार सेहरावत बेंगलुरु बुल्स को युवा खिलाड़ियों से सजी यू मुंबा के खिलाफ शानदार शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे। बेंगलुरु की टीम में पिछले सत्र में दबंग दिल्ली के लिए प्रभावित करने वाले चंद्रन रंजीत भी है।

यू मुंबा की उम्मीदें फजल अत्राचली की अगुवाई में डिफेंस से बेहतर प्रदर्शन पर टिकी होंगी। रेडर अभिषेक और अजीत की युवा जोड़ी विरोधी टीम की अनुभवी डिफेंस को भेदने की कोशिश करेगी।

दूसरे मैच में तेलुगु टाइटंस की उम्मीदें सिद्धार्थ देसाई और रोहित कुमार की अनुभवी रेडिंग जोड़ी पर टिकी होंगी।  तमिल थलाइवाज के डिफेंस में हालांकि उनका इंतजार 'ब्लॉक मास्टर’ सुरजीत करेंगे, जिनके पास पीकेएल के इतिहास में सबसे ज्यादा (116) सफल ब्लॉक हैं।

गत चैंपियन बंगाल वॉरियर्स अपने अभियान की शुरुआत यूपी योद्धा की मजबूत टीम के खिलाफ करेगी।यूपी की टीम पांचवें सत्र में  लीग में शामिल होने के बाद से  हर बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है। इस बार भी नीलामी में टीम ने पीकेएल के सबसे अधिक मांग वाले रेडर प्रदीप नरवाल को अपने साथ जोड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!