लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले जोकोविच को बड़ा झटका, दूसरी बार रद्द हुआ वीजा, निर्वासित होंगे टेनिस स्टार

By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2022 13:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देआस्ट्रेलिया सरकार ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द किया है आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉके ने जनहित आधार पर जोकोविच का वीजा रद्द किया हैपहली बार वीजा रद्द होने के बाद जोकोविच को चार रात पृथकवास होटल में बितानी पड़ी थी

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया सरकार ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द कर दिया है जिससे उन्हें देश से निर्वासित किया जायेगा। आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉके ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मंत्री के तौर पर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करके सर्बिया के इस 34 वर्षीय खिलाड़ी का वीजा जनहित आधार पर रद्द कर दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन तीन दिन बाद शुरू होने वाला है। जोकोविच के वकील फेडरल सर्किट और फैमिली कोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं। जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द हुआ है। पिछले सप्ताह मेलबर्न पहुंचते ही ऑस्ट्रेलिया सीमा बल द्वारा उनका वीजा रद्द कर दिया गया था क्योंकि आस्ट्रेलिया के कड़े कोरोना टीकाकरण नियमों से मेडिकल छूट के लिये जरूरी मानदंडों पर वह खरे नहीं उतरते थे।

पहली बार वीजा रद्द होने के बाद जोकोविच को चार रात पृथकवास होटल में बिताई जिसके बाद सोमवार को जज ने उनके पक्ष में फैसला दिया। वीजा के फैसले ने सर्बिया के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के 10वें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब और रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम के सपने को खतरे में डाल दिया। जोकोविच टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं और कुछ घंटे पहले मेलबर्न पार्क कोर्ट पर अभ्यास कर रहे थे।

 

 

टॅग्स :नोवाक जोकोविचटेनिसऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!