लाइव न्यूज़ :

टीम को सर्वोच्च प्राथमिकता की मानसिकता विश्व कप में सफलता की कुंजी: भारतीय जूनियर हॉकी कप्तान

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:13 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 नवंबर तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे और वर्तमान में भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान विवेक सागर प्रसाद का मानना है कि एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) जूनियर विश्व कप खिताब के बचाव के लिए खिलाड़ियों में टीम को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

भारतीय टीम पूल बी में फ्रांस के खिलाफ बुधवार को जूनियर हॉकी विश्व कप के पहले मुकाबले में उतरेगी । 16 देशों के इस टूर्नामेंट का आयोजन यहां के कलिंगा स्टेडियम में किया जा रहा है।

प्रसाद ने कहा कि वह टीम के साथी खिलाड़ियों को तोक्यो ओलंपिक के अनुभव के बारे में बतायेंगे।

उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमने सीनियर टीम के खिलाफ कुछ अभ्यास मैच खेले हैं। वह अनुभव मददगार होगा। किसी भी टूर्नामेंट में शुरुआती मैच हमेशा महत्वपूर्ण होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ "सीनियर टीम के साथ रहने के दौरान, मैंने बड़े मंच पर कई सबक सीखे हैं जैसे टीम हमेशा पहले आती है। मेरा काम टीम को एक साथ रखना और जितना हो सके ओलंपिक अनुभव को आगे बढ़ाना होगा।’’

भारतीय पुरुष हॉकी के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि उनका काम सिर्फ जूनियर टीम के कोच बीजे करियप्पा की मदद करना था, जो पिछले डेढ़ साल से युवाओं के साथ हैं।

रीड ने कहा, ‘‘ वे पिछले कुछ वर्षों से करियप्पा की देखरेख में बेंगलुरु में काम कर रहे हैं। मेरा काम सिर्फ उनकी मदद करना था। इतने कम समय में ज्यादा कुछ करना बहुत मुश्किल है।’’

रीड ने कहा कि जूनियर विश्व कप हमेशा सीनियर टीम के लिए प्रतिभाओं को खोजने का एक बड़ा मंच रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक स्वाभाविक प्रगति है। मैं विश्व कप से ऐसे खिलाड़ियों के निकलने की उम्मीद कर रहा हूं जो जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय टीम में आ सके। यह टूर्नामेंट नये खिलाड़ियों को तलाशने के लिए अच्छा मंच है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर से खिलाड़ी 2016 जूनियर विश्व कप विजेता टीम के कुछ खिलाड़ियों की तरह प्रतिभा दिखाते हैं, तो हम कह सकते हैं कि भारत विश्व हॉकी में एक मजबूत स्थिति में रहेगा।’’

जूनियर विश्व कप 2016 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल रहे नौ खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक खेला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!