लाइव न्यूज़ :

शाहरूख के छक्के से तमिलनाडु ने फिर जीती सैयद मुश्ताक अली ट्राफी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर मध्यक्रम के बल्लेबाज शाहरूख खान के आखिरी गेंद पर लगाये गये छक्के के दम पर मौजूदा चैंपियन तमिलनाडु ने सोमवार को यहां कर्नाटक को बेहद रोमांचक फाइनल में चार विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखा।

तमिलनाडु को 152 रन के लक्ष्य के सामने आखिरी गेंद पर पांच रन की दरकार थी। ऐसे में शाहरूख ने बायें हाथ के तेज गेंदबाज प्रतीक जैन की गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छह रन के लिये भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाये जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल हैं।

तमिलनाडु ने तीसरी बार यह घरेलू टी20 टूर्नामेंट अपने नाम किया। संयोग से इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब भी तमिलनाडु की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 32 रन था लेकिन वह आखिर में सात विकेट पर 151 रन बनाने में सफल रहा।

उसकी तरफ से अभिनव मनोहर ने 46 और प्रवीण दुबे ने 33 रन का योगदान दिया जबकि जे सुचित ने सात गेंद पर 18 रन की पारी खेली। तमिलनाडु के लिये बायें हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिये।

तमिलनाडु ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बीच में बेहद धीमी बल्लेबाजी की। हरि निशांत (12 गेंद पर 23 रन) और एन जगदीशन (46 गेंदों पर 42 रन) ने पहले विकेट के लिये 29 रन जोड़े। निशांत के आउट होने के बाद तमिलनाडु के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिये संघर्ष करना पड़ा।

कप्तान विजय शंकर ने 18 रन बनाये लेकिन इसके लिये उन्होंने 22 गेंद खेली। इससे टीम पर दबाव बन गया और उसे आखिरी दो ओवर में 30 रन की जरूरत थी।

लंबे शॉट खेलने में माहिर शाहरूख ने यहां से जिम्मा संभाला। उन्होंने विद्यासागर पाटिल के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम की उम्मीद बंधायी थी। जब टीम के सामने छह गेंद पर 16 रन का लक्ष्य था तब आर साइ किशोर (नाबाद छह) ने पहली गेंद पर चौका लगाया।

प्रतीक ने बीच में कोई बड़ा शॉट नहीं लगने दिया लेकिन इस बीच उन्होंने दो वाइड की जो कर्नाटक को महंगी पड़ी। शाहरूख को उनकी शानदार पारी के लिये मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!