लाइव न्यूज़ :

एशेज में चयन के लिए टी20 विश्व कप के प्रदर्शन को ‘ ज्यादा तरजीह नहीं’ मिलेगी: बेली

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:26 IST

Open in App

मेलबर्न, 15 नवंबर ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि जब एशेज श्रृंखला के लिए टीम चुनी जायेगी तो टी20 विश्व कप के फाइनल में मिशेल मार्श की शानदार पारी को ‘ज्यादा तरजीह नहीं मिलेगी’ क्योंकि दोनों पूरी तरह से अलग प्रारूप हैं।

मार्श की 50 गेंद में 77 रन की पारी से आस्ट्रेलिया ने रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

मार्श ने टी20 विश्व कप के छह मैचों में लगभग 62 की औसत से 185 रन बनाए, जिसके बाद इयान हीली जैसे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी चुनौती के लिए टीम में उनके चयन का समर्थन किया।

बेली से हालांकि जब फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे इस 31 साल के खिलाड़ी के चयन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिबद्धता जताने से इनकार कर दिया।

बेली ने ‘ एनईएन ड्वेन वर्ल्ड ’ से सोमवार को कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो उस प्रदर्शन को ज्यादा तरजीह नहीं दी जायेगी। वे (टी20 और टेस्ट)  एक दूसरे से काफी अलग है। कई बार आंतरिक तौर पर हम मजाक में कहते है कि ऐसा लगता है दोनों अलग खेल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दोनों में समानता नहीं है लेकिन आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को अच्छा करते देखना चाहते है क्योंकि इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलता है।’’

बेली ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह जरूरी नहीं कि किसी का एक प्रारूप की लय दूसरे में भी जारी रहे और मुझे यह भी नहीं लगता कि टी20 विश्व कप में जीत से आपको एशेज में कोई फायदा होगा।’’

मार्श ने 32 टेस्ट खेले हैं, लेकिन टीम में जगह पक्की करने में विफल रहे है। इस प्रारूप में बल्ले से उनका औसत 25 और गेंदबाजी औसत लगभग 39 का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!