लाइव न्यूज़ :

एशियाई खेलों में जापान के खिलाफ सफलता से ओलंपिक को लेकर साथियान का हौसला बढ़ा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:34 IST

Open in App

--- भरत शर्मा ---

नयी दिल्ली, 19 जुलाई भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने दो साल पहले एशियाई खेलों में जापान के विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज खिलाड़ी को हराया था जिससे आगामी ओलंपिक खेलों में अच्छे प्रदर्शन को लेकर उनका हौसला बढ़ा है।

साथियान को जापान में टेबल टेनिस लीग में खेलने का अनुभव है, जिसका फायदा उन्हें ओलंपिक में मिल सकता है।

एशियाई खेलों को टेबल टेनिस बिरादरी में मिनी ओलंपिक के तौर पर जाना जाता है और साथियान ने 2018 में इन खेलों में क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाड़ियों के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे।

उन्होंने इसके अगले साल एशियाई चैम्पियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और  दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हरिमोतो तोमोकाजू को हराया था।

साथियान और शरत कमल दोनों को 17 से 32 के वर्ग में वरीयता दी गयी है और उन्हें पहले दौर में बाई मिलेगी।

तोक्यो में सोमवार को अपने पहले अभ्यास सत्र के बाद साथियान ने कहा, ‘‘  क्वार्टरफाइनल में पहुंचना शानदार होगा। यह मुश्किल होगा लेकिन हरिमोतो को हराने से काफी आत्मविश्वास मिला है। और अगर आप अंतिम आठ तक पहुंचने में कामयाब हो जाते हैं, तो फिर आप किसी को भी हरा सकते हैं।’’

साथियान के निजी कोच और ओलंपियन ए रमन यहां नहीं होंगे क्योंकि मनिका बत्रा के निजी कोच को मंजूरी दी गयी। अपने कोच को मंजूरी नहीं मिलने साथियान थोड़े निराश है।

उन्होंने कहा, ‘‘  बेशक यह निराशाजनक है कि वह तोक्यो में नहीं होंगे। वह वहां एशियाई खेलों में थे और मैंने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया था। उनकी उपस्थिति से ही फर्क पड़ा लेकिन ये कोविड-19 का समय हैं और कई प्रतिबंध हैं।’’

विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कहा चीन, कोरिया और जापान के खिलाड़ी ओलंपिक में ज्यादा दबाव में होंगे जिसका वह फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ शीर्ष एशियाई खिलाड़ियों पर काफी दबाव है क्योंकि वे जीत के प्रबल दावेदार हैं। जब हम उनके खिलाफ (2018 में जापान) खेले तो हम दबाव देख सकते थे। हमें इसका फायदा उठाना होगा। अगर आप शुरू से ही आक्रामक खेलते हैं तो आप पैठ बना सकते हैं और उन्हें दबाव में डाल सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ये खिलाड़ी हालांकि अब ज्यादा तैयारी के साथ आएंगे और हमें हल्के में नहीं लेंगे।’’

भारतीय टेबल टेनिस दल में चार खिलाड़ी है जिन्हें अगले चार-पांच दिन अभ्यास का अच्छा मौका मिलेगा। ओलंपिक में टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आगाज 24 जुलाई से होगा।

साथियान को ओलंपिक में इस्तेमाल होने वाले सान-ईल टेबल पर खेलने का अनुभव हैं। वह पिछले साल जापान लीग में इस तरह के टेबल पर खेले थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ शरत और मैं दोनों जापान लीग में दूसरे दौर में खेले थे। घबराहट होगी लेकिन मुझे पता है कि बड़े मैचों में कैसे खेलना है। मेरा मानना है कि दबाव में मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!