लाइव न्यूज़ :

युवेंटस की संघर्षपूर्ण जीत, चोटिल हुए डायबाला

By भाषा | Updated: September 27, 2021 11:05 IST

Open in App

मिलान, 27 सितंबर (एपी) सैंपडोरिया के खिलाफ सीरि ए फुटबॉल मुकाबले में 3 . 2 से मिली संघर्षपूर्ण जीत में युवेंटस के लिये गोल करने वाले स्ट्राइकर पाउलो डायबाला चोटिल होने के बाद रोते हुए मैदान से निकले ।

कुछ सालों से लगातार फिटनेस समस्याओं के शिकार डायबाला को इस मैच में फिर चोट लगी । वह चल नहीं पा रहे थे और साथी खिलाड़ियों का सहारा लेना पड़ा ।

युवेंटस के कोच मासिमिलानो अलेग्री ने मैच के बाद कहा कि डायबाला और अलवारो मोराटा चेलसी के खिलाफ बुधवार को चैम्पियंस लीग का मैच और शनिवार को सीरि ए में तोरिनो के खिलाफ मैच नहीं खेल सकेंगे ।

युवेंटस के लिये डायबाला के अलावा लियोनार्डो बोनुची और मैनुअल लोकेटली ने गोल दागे । वहीं सैंपडोरिया के लिये माया योशिडा और अंतोनियो कैंड्रेवा ने गोल किये ।

अन्य मैचों में रोमा को लाजियो ने 3 . 2 से हराया । वहीं सालेरनिताना को सासुओलो ने 1 . 0 से मात दी और एम्पोली ने बोलोग्ना को 4 . 2 से हराया । शीर्ष पर काबिज नपोली ने कैगलियारी को 2 . 0 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!