लाइव न्यूज़ :

झिंगन को क्रोएशिया में क्लब फुटबॉल खेलने की अनुमति दे सकते हैं स्टिमक

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:37 IST

Open in App

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को कहा कि वह रक्षापंक्ति के अपने प्रमुख खिलाड़ी संदेश झिंगन को क्रोएशिया में क्लब फुटबॉल खेलने के लिये राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं से मुक्त करने पर विचार कर सकते हैं।झिंगन के क्रोएशिया में लीग फुटबॉल खेलने के निर्णय का जिक्र करते हुए स्टिमक ने कहा, ‘‘यह ध्यान में रखते हुए कि क्रोएशियाई लीग में पहले ही पांच दौर के मुकाबले हो चुके हैं और खिलाड़ी फिट हैं, हम इस पर विचार कर रहे हैं कि हम संदेश की जल्द से जल्द फॉर्म में वापसी में कैसे मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही हम इस पर गौर कर रहे हैं कि हम उन्हें टीम में अपनी जगह बनाये रखने में कैसे मदद करें।’’उन्होंने कहा, ‘‘उनके लिये शुरुआती एकादश में रहना महत्वपूर्ण है, इसलिए हम उन्हें शिविर में हिस्सा लेने की प्रतिबद्धताओं से मुक्त करके क्लब के साथ बने रहने की अनुमति देने पर विचार कर सकते हैं।’’स्टिमक ब्राजील में 2014 में खेल गये फीफा विश्व कप में क्रोएशिया के कोच थे।भारतीय रक्षापंक्ति के मुख्य खिलाड़ी झिंगन के क्रोएशिया के शीर्ष डिवीजन के क्लब एचएनके साइबेनिक से जुड़ने की संभावना है। यूरोप में खेलने का मौका मिलने से जुड़े नियम का सहारा लेकर वह अपने वर्तमान क्लब एटीके मोहन बागान को छोड़ सकते हैं। भारत इस महीने के आखिर में नेपाल का दौरा करेगा जहां वह सितंबर में काठमांडू में दो मैत्री मैच खेलेगा।स्टिमक ने कहा, ‘‘वर्तमान परिस्थितियों में मैचों का आयोजन करना बहुत मुश्किल है। आपको यह समझने की जरूरत है कि कोई भी भारत नहीं आ सकता है और यदि हम बाहर जाते हैं तो पृथकवास के नियम हैं इसलिए विकल्प बहुत सीमित हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले इस्ताम्बुल में लीबिया और जोर्डन से खेलने के लिये सहमति जतायी थी लेकिन इस्ताम्बुल में लंबे समय तक पृथकवास पर रहना होगा जिसके कारण इन मैचों पर बात नहीं बनी।’’स्टिमक ने कहा, ‘‘हमने अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जिनमें मलेशिया और नेपाल के खिलाफ नेपाल में मैच खेलना शामिल था। लेकिन मलेशिया ने स्वदेश लौटने पर पृथकवास के नियम का हवाला देकर यात्रा करने से इन्कार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

विश्वकौन हैं ओलिविया स्मिथ?, दुनिया की सबसे महंगी फुटबॉलर, 11.57 करोड़ रुपए

विश्वफीफा विश्व कप 2026ः ऑस्ट्रेलिया, जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, उजबेकिस्तान, जोर्डन ने किया क्वालीफाई, पराग्वे को 1-0 से हराकर ब्राजील ने जगह बनाई, देखिए जगह पक्की करने वाली टीम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!