लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले तमिलनाडु के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रूपये देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:37 IST

Open in App

चेन्नई, 26 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की शनिवार को घोषणा की।

उन्होंने अगले महीने होने वाले इस खेलों में रजत पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वालों को एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो वैश्विक प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये नकद पुरस्कार सरकार की ओर से दिए जाएंगे।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल के विलंब से 23 जुलाई से शुरू होगा।

यहां नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण शिविर का उद्घाटन करने के बाद स्टालिन ने कहा, ‘‘ ‘‘राज्य सरकार हमेशा खेलों को समर्थन और प्रोत्साहन देगी।’’

तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण के युवा कल्याण और खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और तमिलनाडु ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस टीकाकरण शिविर में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ एथलीटों को शारीरिक मजबूती और प्रेरणा की आवश्यकता होती है। हमने डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) के चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि तमिलनाडु में चार क्षेत्रों में ओलंपिक अकादमी की स्थापना की जाएगी। हमारे वादे पूरे होंगे।’’

उन्होंने इस मौके पर टीकाकरण में भाग लेने वाले छह एथलीटों को पांच-पांच लाख रूपये की नकद प्रोत्साहन राशि वितरित की। इसमें नौकायन में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले नेथरा कुमानन, वरुण ठक्कर और के सी गणपति के अलावा टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियन एवं शरथ कमल और पैरालंपियन टी मरिअप्पन शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!