लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत और प्रणय इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:21 IST

Open in App

बाली, 17 नवंबर भारत के किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए बुधवार को यहां इंडोनिशया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने पहले दौर के मैच में विश्व के 71वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 21-18, 15-21, 21-16 से हराया। यह मैच एक घंटा 15 मिनट तक चला।

दुनिया के 10वें नंबर के पूर्व खिलाड़ी प्रणय ने पहले दौर में मलेशिया के डेरेन ल्यू को 22-20 21-19 से शिकस्त दी।

विश्व रैंकिंग में अभी 15वें स्थान पर काबिज श्रीकांत अगले दौर में छठी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी का सामना करेंगे।

अगले दौर में प्रणय के लिए चुनौती कड़ी कड़ी होगी क्योंकि उन्हें ओलंपिक चैंपियन और डेनमार्क के दूसरे वरीय विक्टर एक्सेलसन से भिड़ना है।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी ने इंडोनेशिया के प्रवीण जोर्डन और मेलाती दीवा ओक्टावियांती की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-11, 22-20 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुष एकल में हालांकि दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी बी साई प्रणीत और राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप को हार का सामना करना पड़ा।

तोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले प्रणीत को इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-16 14-21 20-22 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि कश्यप को डेनमार्क के हेंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस के हाथों 10-21, 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

अन्य मुकाबलों में मिश्रित युगल में वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन की जोड़ी हांगकांग के चेंग टेक चिंग और एनजी विंग युंग से 15-21 12-21 हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई जबकि बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को हफीज फैजल और ग्लोरिया इमानुएल विदजाजा की इंडोनेशिया की छठी वरीय जोड़ी के खिलाफ 15-21 16-21 से हार मिली।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन ने मंगलवार को ही दूसरे दौर में जगह बना ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!