लाइव न्यूज़ :

श्रीहरि नटराज ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 10:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने बुधवार को तोक्यो ओलंपिक में आधिकारिक रूप से जगह बनाई जब खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिना ने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में उनके ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर को स्वीकृति दी।

भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीहरि नटराज के सेटे कोली ट्रॉफी में टाइम ट्रायल के दौरान 53.77 सेकेंड के ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय को फिना ने स्वीकृति दे दी है। एसएफआई ने उनका प्रतिनिधित्व फिना के पास भेजा था। श्रीहरि तोक्यो में ‘ए’ क्वालीफिकेशन प्रवेश के रूप में भारत के साजन प्रकाश से जुड़ेंगे। ’’

नटराज ने रविवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ ही तोक्यो खेलों का ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर हासिल किया जो 53.85 सेकेंड है।

टाइम ट्रायल में तैराकों को अन्य प्रतिद्वंद्वियों से प्रतिस्पर्धा का मौका नहीं मिलता लेकिन वे अपने समय में सुधार कर सकते हैं।

बेंगलुरू के इस तैराक को आयोजकों ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन के अंतिम दिन टाइम ट्रायल में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी।

तोक्यो ओलंपिक में पहली बार दो भारतीय तैराकों को सीधे क्वालीफिकेशन के जरिए ओलंपिक खेलों में प्रवेश मिलेगा।

साजन प्रकाश इसी प्रतियोगिता की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में ओलंपिक ‘ए’ स्तर हासिल करने वाले अब तक के पहले भारतीय तैराक बने थे।

साजन ने 2010 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े के एक मिनट 49.86 सेकेंड के पिछले प्रदर्शन में सुधार किया था।

नटराज पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे जबकि साजन दूसरी बार खेलों के महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साजन रियो ओलंपिक 2016 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!