लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की बड़ी पारी के बाद श्रीलंका की ठोस शुरूआत

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:38 IST

Open in App

पालेकल, 23 अप्रैल (एपी) कप्तान दिमुथ करूणारत्ने की नाबाद 85 पारी से श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के सात विकेट पर 541 रन (पारी घोषित) के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शुक्रवार को तीन विकेट पर 229 रन बना लिये।

स्टंप्स के समय करुणारत्ने के साथ धनंजय डिसिल्वा 26 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 39 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। श्रीलंका पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश से 312 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे हुए है।

करूणारत्ने ने सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने (58) के साथ पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर ठोस शुरूआत की। ओशादे फर्नांडो (20) और अनुभवी एंजेलो मैथ्यू (25) अपनी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

बांग्लादेश के लिए मेहंदी हसन मेराज, तास्किन अहमद और ताइजुल इस्लाम ने एक-एक विकेट लिये।

इससे पहले बांग्लादेश ने चार विकेट पर 474 से दिन की शुरूआत की। विश्वा फर्नांडो ने लिटन दास (50) को आउट कर श्रीलंका को दिन की पहली सफलता दिलायी। मुशफिकुर रहीम 68 रन पर नाबाद रहे।

विश्वा श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 96 रन देकर चार विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!