लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज से पहला टेस्ट, BCCI ने इंदौर से छीनी दूसरे वनडे की मेजबानी

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2018 05:25 IST

Sports top news today in hindi: खेल की कौन सी खबरें रहीं 3 अक्टूबर को सुर्खियों में और आज किन खबरों पर रहेगी नजर, जानिए..

Open in App

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: टीम इंडिया की कोशिश आज से राजकोट में शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार आगाज करने पर होगी। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में मिली असफलता के बाद भारतीय टीम कम से कम अपनी जमीन पर जीत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। भारतीय टीम हालांकि टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन है और आठवें रैंक वाली विंडीज टीम शायद ही उनके सामने कोई चुनौती पेश कर पाए। लेकिन भारतीय टीम विंडीज टीम को हल्के में नहीं ले सकती है। (पूरी खबर पढ़ें)

बीसीसीआई ने इंदौर से दूसरे वनडे की छीनी मेजबानी

मुफ्त पासों के आवंटन को लेकर विवाद के कारण 24 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच की मेजबानी इंदौर से छीनकर विशाखापत्तनम को दे दी गई है। यह मैच पहले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होना था लेकिन बीसीसीआई और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के बीच मुफ्त पास के आवंटन को लेकर विवाद के कारण इंदौर ने मेजबानी खो दी।  (पूरी खबर पढ़ें)

करुण नायर को टीम में नहीं चुने जाने पर पहली बार बोले कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले करुण नायर को टीम से बाहर करने पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कोहली ने कहा कि इस पर टिप्पणी करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी फैसले एक स्थान से नहीं किए जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

रेप मामले में रोनाल्डो के खिलाफ फिर होगी जांच!

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर एक अमेरिकी महिला की ओर से लगाए गये रेप के आरोपों की जांच लास वेगास पुलिस ने दोबारा शुरू कर दी है। यह मामला 2009 का है और महिला ने आरोप लगाया है कि रोनाल्डो ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला के अनुसार यह घटना 2009 में लास वेगास के एक होटल के कमरे में हुई थी। पिछले हफ्ते सामने आये इस मामले को रोनाल्डो ने हालांकि, 'फेक न्यूज' बताया था। (पूरी खबर पढ़ें)

बजरंग और विनेश फोगाट का नाम पद्म श्री के लिए प्रस्तावित

इसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स और फिर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया का नाम तमाम विवादों के बाद आखिरकार चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री के लिए प्रस्तावित कर दिया गया है। बजरंग ने हाल में खेल रत्न पुरस्कार को लेकर हुए विवाद पर कोर्ट जाने की धमकी दी थी। बजरंग के साथ महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम भी पद्म श्री अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

एथलीट सुधा सिंह का आरोप, नौकरी में रोड़ा अटका रहा है उत्तर प्रदेश का खेल विभाग

जकार्ता एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता एथलीट सुधा सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आश्‍वासन के बावजूद उत्तर प्रदेश का खेल विभाग उनकी नौकरी की राह में रोड़ा बना हुआ है। सुधा ने मंगलवार को राष्‍ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के लिए आयोजित सम्‍मान समारोह में पहले पुरस्‍कार राशि लेने से इनकार कर दिया था। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजविराट कोहलीरवि शास्त्रीपृथ्वी शॉक्रिस्टियानो रोनाल्डोकरुण नायरबजरंग पूनियाविनेश फोगाटबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!