लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में अपना दल नहीं भेजेगा खेल मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक में अपने अधिकारियों के दल को नहीं भेजेगा क्योंकि वह खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिये ज्यादा से ज्यादा सहयोगी स्टाफ को साथ भेजना चाहता है जिसमें कोच और फिजियो शामिल हैं।

अभी तक कुल 100 खिलाड़ियों ने स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है और 25 से 35 खिलाड़ियों के और क्वालीफाई करने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मंत्रालय ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सुधारने के लिये अधिकतम अतिरिक्त सहयोगी स्टाफ जैसे कोच, डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट भेजने का फैसला किया है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की यात्रा को तभी मंजूरी दी जायेगी जब कोई प्रोटोकॉल आवश्यकता होगी। इस इंतजाम के तहत मंत्रालय ने किसी भी दल को तोक्यो ओलंपिक नहीं भेजने का फैसला किया है। ’’

नियमों के अनुसार ओलंपिक के लिये जाने वाले अधिकारियों की संख्या खिलाड़ियों के दल की एक तिहाई संख्या से ज्यादा नहीं हो सकती।

कोविड-19 महामारी के कारण पेश आ रही चुनौतियों को देखते हुए जापान सरकार ने भी अपने मंत्रियों के स्टाफ दलों की संख्या सीमित कर दी है।

भारतीय खिलाड़ियों के ‘लाजिस्टिक’ सहयोग के लिये मंत्रालय ने भी तोक्यो में भारतीय दूतावास में ओलंपिक मिशन इकाई बनाने का फैसला किया है।

तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के 190 के करीब होने की उम्मीद है जिसमें 100 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे।

भारत के खिलाड़ियों ने अभी तक 12 खेलों - बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, कुश्ती, नौकायन, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, घुड़सवारी, तलवारबाजी, रोइंग, निशानेबाजी और टेबल टेनिस - में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!