लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन प्रणाली लांच की

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने टूर्नामेंट या ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय उपचार और रिहैबिलिटेशन मुहैया कराने की महत्वकांक्षी पहल शुक्रवार को शुरू की।

केंद्रीकृत एथलीट चोट प्रबंधन प्रणाली (सीएआईएमएस) का उद्देश्य खिलाड़ियों का समय पर उच्च स्तरीय उपचार कराने और रिहैबिलिटेशन के अलावा चोट की रोकथाम और निदान की जानकारी प्रदान करना तथा ‘ऑनलाइन एथलीट प्रबंधन प्रणाली’ के जरिये उनकी चोट का रिकार्ड रखना है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) देश के शीर्ष चिकित्सीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस प्रणाली पर काम करेगा जिसे शुरू में 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों के डेवलपमेंटल ग्रुप पर इस्तेामल किया जायेगा और बाद में इसका विस्तार किया जायेगा।

रीजीजू ने एक ऑनलाइन टूर्नामेंट के दौरान कहा, ‘‘मैंने ऐसे खिलाड़ियों को देखा है जिनका कैरियर सामान्य सी चोटों के समय पर उचित उपचार की कमी से खत्म हो गया या फिर छोटा हो गया। कुछ चोटों के लिये हमारे देश में उपचार उपलब्ध नहीं है और खिलाड़ियों को विदेश जाना होगा। इसलिये यह इन्हें दूर करने के लिये अच्छी शुरूआत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह पहल हमें उस प्रणाली तक ले जायेगी जहां हम खिलाड़ियों की चोटों का प्रबंधन पेशेवर तरीके से कर पायेंगे। ’’

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण की इस पहल के लिये प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!