विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में लहराया भारत का परचम, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने अमित पंघाल को पुरस्कार में दिए 14 लाख रुपये

By भाषा | Published: September 24, 2019 01:54 PM2019-09-24T13:54:00+5:302019-09-24T13:54:00+5:30

रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पंघाल (52 किग्रा) को 14 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया है।

Sports Minister Kiren Rijiju Felicitates Amit Panghal, Manish Kaushik | विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में लहराया भारत का परचम, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने अमित पंघाल को पुरस्कार में दिए 14 लाख रुपये

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में लहराया भारत का परचम, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने अमित पंघाल को पुरस्कार में दिए 14 लाख रुपये

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने रूस के एकातेरिनबर्ग में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले अमित पंघाल और मनीष कौशिक को सोमवार को नकद राशि देकर सम्मानित किया। रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पंघाल (52 किग्रा) को 14 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया, जबकि 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले कौशिक को आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

दूसरी वरीयता प्राप्त 24 साल के पंघाल इस टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने इससे पहले 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जबकि 2019 में एशियाई चैम्पियन में स्वर्ण जीते हैं।

रीजीजू ने कहा, ‘‘ विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं। मुझे लगता है मुक्केबाजी में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। वे मुक्केबाज भी बधाई के पात्र है जिन्होंने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले साल ओलंपिक होंगे और ये पदक दिखाते है कि भारत तोक्यो 2020 अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार है। मैं तोक्यो के लिए तैयारी कर रहे सभी खेलों के सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।’’

Web Title: Sports Minister Kiren Rijiju Felicitates Amit Panghal, Manish Kaushik

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे