लाइव न्यूज़ :

गुलाबी गेंद की रफ्तार अलग, कप्तानों की रणनीति की होगी परीक्षा : कमिंस

By भाषा | Updated: December 15, 2020 13:26 IST

Open in App

एडीलेड, 15 दिसंबर आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि भाारत के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तानों के रणनीतिक कौशल की असल परीक्षा होगी क्योंकि गुलाबी गेंद की रफ्तार दूधिया रोशनी में अलग होती है ।

आस्ट्रेलिया ने अभी तक दिन रात के चार मैच जीते हैं जो न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ।

वहीं भारत ने गुलाबी गेंद से पिछले साल नवंबर में ईडन गार्डंस पर बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला और जीता ।

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने वाले कमिंस ने कहा ,‘‘हम रोमांचित हैं, नर्वस नहीं । आम टेस्ट मैच से यह थोड़ा अलग होगा । दूधिया रोशनी में कुछ होंगे जिनमें गेंद की रफ्तार अलग ही होती है । डिनर के बाद जब फ्लड लाइट चालू होंगी तो गेंद अलग ही उछाल और गति लेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे में कप्तानों को ध्यान रखना होगा कि गेंदबाजी कब करनी है और बल्लेबाजी कब ।’’

भारत ने 2018 . 19 में आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीती थी लेकिन उस टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ नहीं थे ।

कमिंस ने कहा ,‘‘ हम अपनी सारी घरेलू श्रृंखलायें जीतना चाहते हैं । भारत के पास दो साल पहले हमसे बेहतर टीम थी जिसने हमें उस श्रृंखला में हराया । अब डेविड और स्मिथ टीम में लौटे हैं जो दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं । इससे मदद मिलेगी । इसके अलावा ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन जैसे युवा भी काफी प्रतिभावान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!