लाइव न्यूज़ :

स्पेनिश फुटबॉल लीगः विश्वकप में नहीं खेल पाने वाले करीम बेनजेमा ने किया धमाका, रियाल मैड्रिड ने वलाडोलिड को 2-0 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 15:05 IST

Spanish Football League- रियाल मैड्रिड के 15 मैचों में 38 अंक हैं और वह अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना से एक अंक आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देचोटिल होने के कारण फ्रांस की तरफ से विश्वकप में भाग नहीं ले पाए थे।रियाल मैड्रिड की तरफ से दूसरे हाफ में मैदान में उतरे और अपनी टीम को तीन अंक दिलाने में सफल रहे।जीत से रियाल मैड्रिड स्पेनिश लीग में शीर्ष पर पहुंच गया है।

बार्सिलोनाः चोटिल होने के कारण विश्वकप में नहीं खेल पाने वाले करीम बेनजेमा के दो गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में वलाडोलिड को 2-0 से हराया। बेनजेमा दो नवंबर के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे थे। वह चोटिल होने के कारण फ्रांस की तरफ से विश्वकप में भाग नहीं ले पाए थे।

 

 

वह रियाल मैड्रिड की तरफ से दूसरे हाफ में मैदान में उतरे और अपनी टीम को तीन अंक दिलाने में सफल रहे। इस जीत से रियाल मैड्रिड स्पेनिश लीग में शीर्ष पर पहुंच गया है। रियाल मैड्रिड के 15 मैचों में 38 अंक हैं और वह अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना से एक अंक आगे है।

बार्सिलोना ने हालांकि उससे एक मैच कम खेला है। सेविला ने एक अन्य मैच सेल्टा विगो से 1-1 से ड्रॉ खेला। इससे सेविला पर अब भी दूसरी श्रेणी के लीग में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच बोर्जा मायोरल ने दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से गेटाफे को मल्लोर्का पर 2-0 से जीत से जीत दर्ज की।

फेस के आत्मघाती गोल से जीता लिवरपूल, फिर हारा वेस्ट हैम

लीसेस्टर के डिफेंडर वॉट फेस के दो आत्मघाती गोल की मदद से लिवरपूल ने जीत दर्ज करके इंग्लिश प्रीमयर लीग (ईपीएल) में अपने और चोटी के चार स्थानों पर काबिज टीमों के बीच अंतर कम किया। फेस प्रीमियर लीग में एक मैच में दो आत्मघाती गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे लिवरपूल ने पिछड़ने के बाद वापसी करके लीसेस्टर को 2-1 से हराया। फेस ने पहला आत्मघाती गोल 38वें और दूसरा 45वें मिनट में किया। इससे पहले किरनान ड्यूसबरी-हॉल ने छठे मिनट में गोल करके लीसेस्टर को बढ़त दिलाई थी। इस जीत के बाद लिवरपूल और चौथे स्थान पर काबिज टोटेनहैम के बीच केवल दो अंक का अंतर रह गया है। एक अन्य मैच में वेस्ट हैम को ब्रैंटफोर्ड से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। यह उसकी लगातार पांचवीं हार है।

टॅग्स :Real MadridSpain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!