लाइव न्यूज़ :

स्मिथ का अर्धशतक, आस्ट्रेलिया ने भारत को 153 रन का लक्ष्य दिया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:30 IST

Open in App

दुबई, 20 अक्टूबर स्टीव स्मिथ के अर्धशतक से आस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत से उबरते हुए भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में बुधवार को यहां पांच विकेट पर 152 रन बनाए।

स्मिथ ने 48 गेंद में सात चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेलने के अलावा ग्लेन मैक्सवेल (37) के साथ चौथे विकेट के लिए 61 और मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 41) के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी भी की। स्टोइनिस ने 25 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा।

स्मिथ और स्टोइनिस की पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया की टीम अंतिम चार ओवर में 50 रन जोड़ने में सफल रही।

भारत की ओर रविचंद्रन अश्विन ने आठ रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 11 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए।

आफ स्पिनर रविंद्र अश्विन ने दूसरे ओवर में खराब फॉर्म में जूझ रहे डेविड वार्नर (01) और मिशेल मार्श (00) को लगातार गेंदों में पवेलियन भेजा। अश्विन ने वार्नर को पगबाधा करने के बाद मार्श को कप्तानी की भूमिका निभा रहे रोहित शर्मा के हाथों पहली स्लिप में कैच कराया।

कप्तान आरोन फिंच (08) ने भुवनेश्वर कुमार पर चौका जड़ा लेकिन रविंद्र जडेजा ने उन्हें पगबाधा कर दिया।

स्मिथ और मैक्सवेल ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पावरप्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 34 रन तक पहुंचाया।

मैक्सवेल ने जडेजा पर लगातार दो चौकों के साथ शुरुआत की जबकि स्मिथ ने भी बायें हाथ के इस स्पिनर के अलावा लेग स्पिनर राहुल चाहर पर भी बाउंड्री जड़ी।

भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली ने भी इस बीच दो ओवर गेंदबाजी की। आस्ट्रेलिया के रनों का अर्धशतक 10वें ओवर में पूरा हुआ।

चाहर ने मैक्सवेल को बोल्ड करके स्मिथ के साथ उनकी 61 रन की साझेदारी का अंत किया।

मार्कस स्टोइनिस ने कोहली और वरूण चक्रवर्ती पर चौके जड़े। आस्ट्रेलिया के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ।

स्मिथ ने 17वें ओवर में शार्दुल ठाकुर पर लगातार तीन चौके जड़े और फिर दो रन के साथ 41 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

स्टोइनिस ने मोर्चा संभालते हुए 19वें ओवर में चक्रवर्ती की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा। अंतिम ओवर में भुवनेश्वर ने स्मिथ को रोहित के हाथों कैच कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने और सवाल उठाने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!