लाइव न्यूज़ :

सिनर फाइनल में, अगासी, नडाल और जोकोविच की बराबरी की

By भाषा | Updated: April 3, 2021 10:06 IST

Open in App

मियामी, तीन अप्रैल (एपी) पूर्व जूनियर स्कीइंग चैंपियन यानिक सिनर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे किशोर खिलाड़ी बन गये हैं।

इटली के इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट को 5-7, 6-4, 6-4 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। उनसे पहले नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और आंद्रे अगासी ने अपनी किशोरावस्था में मियामी ओपन के फाइनल में जगह बनायी थी।

सिनर पहले स्कीइंग के खिलाड़ी थे लेकिन 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने टेनिस अपना लिया था। सिनर फाइनल में पोलैंड के 26वीं वरीयता प्राप्त हुबर्ट हरकाज से भिड़ेंगे जिन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव को 6-3, 6-4 से हराया।

जोकोविच, नडाल ओर रोजर फेडरर ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया और इन नये खिलाड़ियों ने इसका पूरा लाभ उठाया।

महिला एकल का फाइनल विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी और आठवीं वरीयता प्राप्त बियांका आंद्रीस्कू के बीच खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!