लाइव न्यूज़ :

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी सिंधू अंतिम ग्रुप मैच में हारीं, श्रीकांत बाहर

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:42 IST

Open in App

बाली, तीन दिसंबर बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में पहले ही सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर चुकी भारत की पीवी सिंधू को शुक्रवार को ग्रुप ए के अपने तीसरे और अंतिम महिला एकल मैच में थाईलैंड की शीर्ष वरीय पोर्नापावी चोचुवोंग से तीन गेम तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू दुनिया की 10वें नंबर की चोचुवोंग पर दबाव नहीं बना सकीं और एक घंटे 11 मिनट तक चले मैच में 12-21 12-19 14-21 से हार गयीं।

यह 2016 विश्व जूनियर चैम्पियन चोचुवोंग के खिलाफ सात भिड़ंत में सिंधू की तीसरी हार है।

इस तरह सिंधू ग्रुप ए में चोचुवोंग के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। अब शनिवार को सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत जापान की अकाने यामागुची से होगी।

एक अन्य भारतीय लक्ष्य सेन अंतिम चार के मुकाबले में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ेंगे।

इससे पहले किदाम्बी श्रीकांत मलेशिया के ली जि जिया के हाथों ग्रुप बी का तीसरा और आखिरी मैच सीधे गेम में हारकर सत्र के आखिरी टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी को आल इंग्लैंड चैम्पियन ली ने 37 मिनट में 21 . 19) 21 . 14 से हराया ।

दुनिया के आठवें नंबर के मलेशियाई खिलाड़ी के हाथों श्रीकांत की यह दूसरी हार थी । वह हाइलो ओपन में भी उससे हार गए थे ।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का भी अभियान समाप्त हो गया, हालांकि उन्होंने ग्रुप के तीसरे और अंतिम मैच में च्लो बिर्च और लॉरेन स्मिथ की इंग्लैंड की जोड़ी पर 21-19 9-21 21-14 से जीत दर्ज की।

मौजदूा विश्व चैम्पियन सिंधू मुकाबले के दौरान चोचुवोंग के खिलाफ रैलियों पर नियंत्रण नहीं बना सकीं। प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी अपने बेहतरीन स्ट्रोक्स से उनसे आगे ही रहीं।

चोचुवोंग ने 5-3 की बढ़त के बाद ब्रेक तक इसे 11-6 कर दिया। थाईलैंड की खिलाड़ी को अपने कोण लेते और तेज तर्रार रिटर्न का फायदा मिला जिससे वह 17-9 से बढ़त बनाये थीं। सिंधू के वाइड जाने के बाद उन्होंने पहला गेम अपने नाम किया।

सिंधू ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 6-3 की बढ़त हासिल की और ब्रेक तक वह पांच अंक की बढ़त बनाये थीं।

पर तीन रक्षात्मक चूक से चोचुवोंग ने सिंधू से बढ़त के अंतर को कम किया। दोनों के बीच रैलियों का रोमांचक मुकाबला चला जिससे स्कोर 16-16 से बराबर हो गया।

पर सिंधू ने अपने प्रतिद्वंद्वी की बैकलाइन पर गलती से गेम जीतकर बराबरी हासिल की।

निर्णायक गेम भी चुनौतीपूर्ण रहा जिसमें चोचुवोंग ने ब्रेक तक 11-7 तक बढ़त बना ली। उन्होंने अपनी बढ़त बनाना जारी रखा और 17-14 से आगे हो ली। फिर लगातार अगले तीन अंक जुटाकर मैच जीत लिया।

इससे पहले श्रीकांत शुरूआत में 0 . 3 से पीछे थे लेकिन एक समय 9 . 8 की बढत बना ली । ली ने हालांकि ब्रेक तक दो अंक की बढत ले ली थी । श्रीकांत ने ब्रेक के बाद फिर 17 . 15 की बढत बनाई लेकिन लय खोने के कारण पहला गेम गंवा दिया ।

दूसरे गेम में अच्छी शुरूआत करके 7 . 3 का फायदा लिया लेकिन ली ने फिर वापसी करते हुए श्रीकांत को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!