लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग का चुनाव लड़ेगी सिंधू

By भाषा | Updated: November 23, 2021 10:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू 17 दिसंबर से स्पेन में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के दौरान बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग का चुनाव लड़ेगी ।

मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधू इस समय बाली में इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट खेल रही है ।वह छह पदों के लिये नामित नौ खिलाड़ियों में से एक हैं ।

खेल की शीर्ष ईकाई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ एथलीट आयोग (2021 से 2025) का चुनाव 17 दिसंबर 2021 को टोटल एनर्जीज बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप के साथ स्पेन में होगा । मौजूदा खिलाड़ियों में से सिर्फ सिंधू दोबारा चुनाव के लिये खड़ी होंगी । उन्हें पहले 2017 में भी चुना गया था । वह इस चक्र के लिये छह महिला प्रतिनिधियों में से एक है ।’’

सिंधू के साथ इंडोनेशिया की महिला युगल खिलाड़ी ग्रेसिया पोली भी होंगी जो तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं ।

सिंधू को मई में आईओसी के ‘बिलीव इन स्पोटर्स ’ अभियान के लिये भी एथलीट आयोग में चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!