लाइव न्यूज़ :

सिंधू इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 18, 2021 13:05 IST

Open in App

बाली, 18 नवंबर भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए स्पेन की क्लारा आजुरमेंडी को हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की 47वें नंबर की खिलाड़ी क्लारा के खिलाफ पहली बार खेल रही तीसरी वरीय सिंधू ने महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में 17-21 21-7 21-12 से जीत दर्ज की।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी तुर्की की नेस्लिहान यिगित से भिड़ेंगी। सिंधू ने तुर्की की खिलाड़ी के खिलाफ अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं।

हालांकि युवा लक्ष्य सेन को पुरुष एकल जबकि ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को मिश्रित युगल में शिकस्त झेलनी पड़ी।

हाल में हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और डच ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले लक्ष्य को शीर्ष वरीय और दो बार के विश्व चैंपियन जापान के केंतो मोमोता के खिलाफ 46 मिनट में 13-21 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

कपिला और सिक्की को मिश्रित युगल के दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में सुपाक जोमकोह और सुपिसारा पेवसाम्प्रान की थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ तीन गेम में 15-21 23-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!