लाइव न्यूज़ :

सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:58 IST

Open in App

बाली, 26 नवंबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने एक गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए दक्षिण कोरिया की सिम युजिन को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी ने मलेशिया के गोह जे फेई और नूर इजुद्दीन को सीधे गेम में 21-19 21-19 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी।

हालांकि पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में बी साई प्रणीत को ओलंपिक चैम्पियन और पूर्व नंबर एक डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से 12-21 8-21 से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज प्रणीत ने गुरूवार को दूसरे दौर में फ्रांस के 70वीं रैंकिंग वाले क्रिस्टो पोपोव को 21 . 17, 14 . 21, 21 . 19 से हराया था ।

मौजूदा विश्व चैम्पियन तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने युजिन को क्वार्टरफाइनल में एक घंटे और छह मिनट में 14 . 21, 21 . 19, 21 . 14 से हराया ।

अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की इंतानोन रेचानोक से होगा जिन्होंने 850,000 डॉलर की ईनामी राशि के टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में जापान की असुका ताकाहाशी को 21-17 21-12 से हराया।

सिंधू के लिये युजिन के खिलाफ मैच आसान नहीं था । उसने एक समय 7 . 1 की बढत बना ली लेकिन जापानी खिलाड़ी ने लगातार छह अंक लेकर वापसी की और फिर ब्रेक तक 11 . 10 की बढत बना ली । उसने इस लय को कायम रखते हुए पहला गेम जीता ।

दूसरे गेम में भी शुरूआत आक्रामक रही लेकिन सिंधू ने अपने स्ट्रोक्स पर नियंत्रण रखकर उसे लंबी रेलियों में उलझाया । अपने अपार अनुभव का प्रयोग करते हुए सिंधू ने यह गेम जीता । निर्णायक गेम में सिंधू ने युजिन को मौका नहीं दिया ।

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पुरूष युगल के क्वार्टरफाइनल में 43 मिनट में मलेशियाई जोड़ी को हरा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!