लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी के कारण दिल्ली निशानेबाजी विश्व कप रद्द, पहले 2 महीने के लिए किया गया था स्थगित

By भाषा | Updated: April 6, 2020 20:00 IST

आईएसएसएफ ने अजरबैजान के बाकू में 22 जून से तीन जुलाई तक होने वाला संयुक्त विश्व कप भी रद्द करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देनिशानेबाजी विश्व कप कोरोना वायरस महामारी के कारण सोमवार को रद्द कर दिया गया।यह विश्व कप 15 से 26 मार्च के बीच होना था, जिसे मई तक के लिये स्थगित किया गया था।

नई दिल्ली। राजधानी में मई में दो भाग में होने वाला निशानेबाजी विश्व कप कोरोना वायरस महामारी के कारण सोमवार को रद्द कर दिया गया। यह विश्व कप 15 से 26 मार्च के बीच होना था, जिसे मई तक के लिये स्थगित किया गया था।

आईएसएसएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण नई दिल्ली आयोजन समिति को राइफल-पिस्टल और शॉटगन विश्व कप रद्द करना पड़ा। ये दोनों टूर्नामेंट दिल्ली में होने थे।’’

पहले यह तय किया गया था कि राइफल और पिस्टल विश्व कप पांच से 12 मई तक और शॉटगन टूर्नामेंट दो से नौ जून तक होगा। मौजूदा हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने दोनों रद्द करने का फैसला किया।

आईएसएसएफ ने अजरबैजान के बाकू में 22 जून से तीन जुलाई तक होने वाला संयुक्त विश्व कप भी रद्द करने का फैसला किया। इससे पहले जून में म्युनिख में होने वाला विश्व कप पहले ही रद्द हो चुका है। कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक स्थगित होने के बाद से ही एनआरएआई पर दबाव था कि दिल्ली विश्व कप रद्द कराने के लिये आईएसएसएफ से कहे।

टॅग्स :आईएसएसएफ वर्ल्ड कपकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!