लाइव न्यूज़ :

शमी की कलाई में चोट, स्कैन के लिए अस्पताल ले जाए गये

By भाषा | Updated: December 19, 2020 14:57 IST

Open in App

एडीलेड, 19 दिसंबर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाकी मैचों में खेलना संदिग्ध है क्योंकि शनिवार को शुरुआती टेस्ट में कलाई में चोट लगने के बाद वह खुद से ‘अपनी बांह को उठाने में भी असमर्थ’ महसूस कर रहे थे।

पैट कमिन्स की उठती हुई गेंद भारतीय तेज गेंदबाज की कलाई पर लगी जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। जिससे भारतीय पारी 21.2 ओवर में महज 36 रन पर समाप्त हो गयी। टेस्ट इतिहास में भारत का यह न्यूनतम स्कोर है।

शमी को इसके बाद स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आठ विकेट से मैच गंवाने के बाद कहा, ‘‘ शमी के बारे में अभी कुछ पता नहीं, उन्हें स्कैन के लिए ले जाया जा रहा है। शायद शाम तक पता चले कि क्या हुआ है।’’

शमी के चोटिल होने के बाद टीम के मेडिकल स्टाफ उनकी मदद के लिए मैदान पहुंचे लेकिन कुछ कोशिश के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम वापस लौटना सही समझा जिससे भारतीय पारी 21.2 ओवर मे सिमट गयी।

टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने दर्द कम करने वाले स्प्रे का इस्तेमाल किया लेकिन वह सहज नहीं हुए और बल्लेबाजी नहीं करने का फैसला किया।

चार मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम अब 0-1 से पिछड़ गयी है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से मेलबर्न में खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!