लाइव न्यूज़ :

पीएसएल के दौरान आपस में भिड़े शाहीन अफरीदी और सरफराज अहमद

By भाषा | Updated: June 16, 2021 10:53 IST

Open in App

कराची, 16 जून पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच अबु धाबी में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच पीएसएल के मैच के दौरान तीखी बहस हो गई ।

लाहौर के कप्तान सोहेल अख्तर और सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज के साथ अंपायरों को उन्हें अलग करना पड़ा ।

यह घटना क्वेटा की पारी के 19वें ओवर की है जब सरफराज के हेलमेट पर अफरीदी का एक बाउंसर लगा जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया । गेंद हेलमेट से टकराकर थर्डमैन पर गई और सरफराज ने रन ले लिया । दूसरे छोर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अफरीदी से कुछ कहा । अफरीदी को उनकी बात नागवार गुजरी और वह अपने रनअप से आक्रामक अंदाज में उनकी तरफ बढे ।

तनाव बढता देख अंपायर को दखल देना पड़ा । हफीज और अख्तर भी दौड़कर उनके पास आये । हफीज ने सरफराज से शांत होने को कहा और बाद में अफरीदी ने कहा कि खेल के मैदान पर यह होता रहता है ।

इस घटना से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है । कुछ ने अफरीदी के आक्रामक रवैये और सीनियर खिलाड़ी के प्रति बर्ताव की आलोचना की तो कुछ ने उसे सही ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!