लाइव न्यूज़ :

स्कॉटलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया, नॉर्थ मेसिडोनिया ने यूरो 2020 के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 20:41 IST

Open in App

लंदन, 13 नवंबर (एपी) स्कॉटलैंड ने मैच के 90वें मिनट में बराबरी का गोल खाने के बाद पेनल्टी शूटआउट में सर्बिया को 5-4 से हराकर यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।

इस जीत के साथ टीम ने 22 साल के लंबे अंतराल (1998 विश्व कप के बाद) के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट में जगह पक्की की है। स्कॉटलैंड ने मैच के 52वें मिनट में रेयान क्रिस्टी के गोल से बढ़त बना लिया था लेकिन 90वें मिनट में लुका जोविच के गोल से सर्बिया ने स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमें अतिरिक्त समय में भी गोल करने में नाकाम रहीं इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

स्कॉटलैंड के अलावा हंगरी, स्लोवाकिया और नॉर्थ मेसिडोनिया ने भी प्लेऑफ मुकाबले मे जीत दर्ज कर यूरो 2020 में जगह बनाने में सफल रहे।

हंगरी ने रोमांचक मुकाबले के आखिरी पलों में दो गोल कर आईसलैंड को 2-1 से शिकस्त दी। आईसलैंड की टीम ने मैच के 11वें मिनट में बढ़त कायम कर जीत की ओर बढ़ रही थी। हंगरी ने हालांकि 88वें और इंजुरी (90+2) समय में गोल कर पासा पलट दिया।

नॉर्थ मेसिडोनिया ने जॉर्जिया को 1-0 से हराकर पहली बार इस यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

स्लोवाकिया ने अतिरिक्त समय तक चले मैच में उत्तरी आयरलैंड को 2-1 से हराकर यूरो 2020 का टिकट पक्का किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!