लाइव न्यूज़ :

आईएसएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी, पांच मार्च तक खेल जायेंगे लीग मुकाबले

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:18 IST

Open in App

मडगांव, 21 दिसंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र का दूसरा चरण 10 जनवरी से शुरू होगा और 55 दिनों तक चलेगा। टूर्नामेंट के आयोजकों फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने मंगलवार को इस कार्यक्रम की घोषणा की।

गत चैंपियन मुंबई सिटी एफसी फिलहाल लीग में शीर्ष पर है लेकिन जमशेदपुर एफसी और हैदराबाद एफसी  से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है। दो टीमें दो बार के विजेता चेन्नईयिन एफसी भी लय में है और पिछले सत्र के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बेताब हैं।

लीग का पहला चरण 30 दिसंबर को चेन्नईयिन एफसी  और बेंगलुरू एफसी के मैच के साथ समाप्त होगा।

शीर्ष की चार टीमों और तालिका में निचले पायदान पर काबिज टीमों के बीच सिर्फ आठ अंक का फसला है। ऐसे में सभी टीमों के पास आगे बढ़ने का मौका है।

जनवरी में ट्रांसफर मार्केट (खिलाड़ियों की अदला बदली) भी खुल जाएगा और क्लबों को लीग शील्ड और आईएसएल ट्रॉफी दोनों के लिए टीम को मजबूत करने का मौका मिलेगा।

भारतीय फुटबॉल की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमें एटीके मोहन बागान और एससी ईस्ट बंगाल के बीच कोलकाता डर्बी के दूसरे चरण का मैच 29 जनवरी को यहां पीजेएन स्टेडियम में खेला जायेगा।

लीग चरण का आखिरी मुकाबला एफसी गोवा और केरल ब्लास्टर्स के बीच  पांच मार्च को खेला जायेगा।

दूसरे चरण में लीग के सभी मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से खेले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!