लाइव न्यूज़ :

एससी ईस्ट बंगाल से हर हाल में जीतना चाहते है: रॉय कृष्णा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 19:57 IST

Open in App

बेनौलिम (गोवा), 21 नवंबर एटीके मोहन बागान के स्टार फॉरवर्ड रॉय कृष्णा ने कहा कि उनकी टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने आगामी मैच को ‘किसी भी कीमत पर’ जीतना चाहेगी।

कोलकाता की दो बड़ी टीमें 27 नवंबर को पहली बार आईएसएल में एक-दूसरे का सामना करेगी और फिजी का यह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस रोमांचक मुकाबले के लिए कमर कस चुका है।

इस 33 साल के खिलाड़ी ने शनिवार को टीम होटल में से कहा, ‘‘ मुझे पता है, हमारे प्रशंसक दिलचस्पी के साथ डर्बी मैच (एक ही क्षेत्र की दो टीमों के बीच का मुकाबला) में हमारी जीत का इंतजार करेंगे। हमें किसी भी कीमत पर मैच जीतना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने कोलकाता डर्बी के बारे में बहुत सुना है। मैं उस मैच को खेलने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे उस मैच में खेलने या उसे देखने का मौका नहीं मिला है।’’

आईएसएल के शुरुआती मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ मैच का इकलौता गोल कर टीम के अभियान को जीत से शुरू करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के प्रशंसकों के जोश को करीब से देखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी कार ट्रैफिक जाम में फंस गयी थी। मैं सोच रहा था कि अगर मैदान के बाहर सड़क पर इतने सारे दर्शक है तो मैदान के अंदर कैसा माहौल होगा।’’

उन्होंने हालांकि कहा कि कोविड-19 के कारण मैच को जैव सुरक्षित महौल में खेला जा रहा है और ऐसे में उन्हें दर्शकों की कमी खलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के कारण आप इस बार मैदान पर नहीं आ सकते है। मुझे उसकी उस माहौल की कमी खलेगी लेकिन मैं सबसे गुजारिश करूंगा कि वे टीम के लिए प्रार्थना करें। हमारा समर्थन करते रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!