लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:34 IST

Open in App

नागपुर, 10 अप्रैल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संघ ने शनिवार को बताया कि भागवत (70) में संक्रमण के सामान्य लक्षण हैं।

संघ ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें कोविड-19 के सामान्य लक्षण हैं तथा उन्हें सामान्य जांच के लिए और सावधानी के तौर पर नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अस्पताल के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया था कि भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा था कि भागवत को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सरसंघचालक मोहन भागवत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!