लाइव न्यूज़ :

संधू ने पीजीटीआई में पहला खिताब जीता

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:33 IST

Open in App

डिग्बोई (असम), 20 नवंबर चंडीगढ़ के युवराज सिंह संधू ने शनिवार को यहां 60 लाख रूपये की पुरस्कार राशि के इंडियन ऑयल सर्वो मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में आठ अंडर 64 का कार्ड खेलकर पीजीटीआई टूर में पहला खिताब अपने नाम किया।

संधू का कुल स्कोर 23 अंडर 265 का रहा जो डिग्बोई गोल्फ लिंक्स में रिकार्ड भी रहा। उन्होंने बेंगलुरू के एम धर्मा पर छह शाट से जीत हासिल की जिन्होंने अंतिम दौर में छह अंडर 66 के कार्ड से कुल 17 अंडर 271 का स्कोर बनाया, इससे वह उप विजेता रहे।

चौबीस साल के संधू ने एक ईगल, आठ बर्डी और दो बोगी की और 9,69,900 रूपये का चेक हासिल किया। इस सत्र में कुल 33,69,400 की कमाई से वह 2020-2021 पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में 11वें स्थान पर पहुंच गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!