लाइव न्यूज़ :

सालीसबरी और राम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन पुरूष युगल खिताब जीता

By भाषा | Updated: September 11, 2021 12:28 IST

Open in App

न्यूयार्क, 11 सितंबर (एपी) जो सालीसबरी और राजीव राम की जोड़ी ने शुक्रवार को जेमी मरे और ब्रुनो सोरेस की जोड़ी को हराकर अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट का पुरूष युगल खिताब अपने नाम किया।

यह इस जोड़ी का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। उन्होंने मरे और सोरेस की जोड़ी पर पुरूष युगल फाइनल में 3-6, 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की।

सालीसबरी और राम ने एक साथ खेलते हुए 2020 आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब हासिल किया था।

सालीसबरी के पास अमेरिकी ओपन में अब युगल खिताब दोगुना करने का मौका है। वह शनिवार को मिश्रित युगल का फाइनल खेलेंगे।

उन्होंने अपनी जोड़ीदार डिजायरे क्रावकजिक के साथ मिलकर सेमीफाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला और आस्टिन क्राजिसेक की जोड़ी को 7-2 6-4 से शिकस्त देकर मिश्रित युगल के फाइनल में प्रवेश किया।

महिला युगल का फाइनल रविवार को खेला जायेगा जिसमें कोको गॉफ और कैटी मैकनैली की जोड़ी अपना पहला मेजर खिताब हासिल करने की कोशिश करेगी।

ब्रिटिश खिलाड़ी सालीसबरी अब बॉब ब्रायन के बाद अमेरिकी ओपन में पुरूष और मिश्रित युगल का खिताब हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश में जुटे हैं। ब्रायन ने 2010 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

सालीसबरी और क्रावकजिक ने फ्रेंच ओपन खिताब जीता था। क्रावकजिक ने नील स्कुपस्की के साथ विम्बलडन का युगल खिताब हासिल किया था। इस तरह यह अमेरिकी खिलाड़ी 2015 के बाद एक साल में तीन ग्रैंडस्लैम मिश्रित युगल खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन सकती हैं। 2015 में मार्टिना हिंगिस और लिएंडर पेस ने एक साल में तीन मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किये थे।

गॉफ (17 वर्ष) और मैकनेली (19 वर्ष) की 11वीं वरीय अमेरिकी जोड़ी महिला युगल फाइनल में सैम स्टोसुर और झांग शुआई की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!