लाइव न्यूज़ :

निशानेबाजी रेंज से परिजनों और कोचों को प्रतिबंधित करने का विवादास्पद आदेश साइ ने लिया वापस

By भाषा | Updated: June 27, 2019 16:16 IST

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरुवार को नई दिल्ली के डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज से निशानेबाजों के परिजनों और निजी कोचों को प्रतिबंधित करने का विवादास्पद आदेश वापस ले लिया।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरुवार को नई दिल्ली के डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज से निशानेबाजों के परिजनों और निजी कोचों को प्रतिबंधित करने का विवादास्पद आदेश वापस ले लिया। हाल में निशानेबाजी रेंज के अधिकारियों ने आदेश जारी करके रेंज के अंदर परिजनों और कोचों की मूवमेंट को सीमित कर दिया था जिस पर विवाद हुआ था।

साइ ने ट्वीट किया, ‘‘इस आदेश को वापस ले लिया गया है। पहले की तरह डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में ट्रेनी निशानेबाजों के परिजनों को अभ्यास के दौरान अपने बच्चों के साथ जाने की स्वीकृति होगी। अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार उन्हें खेल के मैदान पर जाने की स्वीकृति नहीं होगी।’’

साइ ने 14 जून को सर्कुलर जारी करके निशानेबाजों के साथ आने वाले माता-पिता/अभिभावकों और कोचों के दर्शक दीर्घा में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया था और कहा था कि आदेश का उल्लंघन करने पर सुरक्षाकर्मी व्यक्ति को बाहर निकाल देंगे।

सोमवार को 19वीं कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता के दौरान फरीदाबाद की राष्ट्रीय स्तर की एक निशानेबाज ने दावा किया था कि बिना किसी वैध कारण के उसे बाहर कर दिया गया। निशानेबाज ने आरोप लगाया कि वह जब 10 मीटर रेंज में स्पर्धा देख रही थी तो रेंज के प्रशासकों ने बिना कोई वैध कारण बताए उन्हें परिसर से निकल जाने को बाध्य किया।

इस नीति की चौतरफा आलोचना हुई थी। आलोचना करने वालों में जूनियर पिस्टल राष्ट्रीय कोच जसपाल राणा भी शामिल थे।

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!