लाइव न्यूज़ :

साइ ने नीरज चोपड़ा के अमेरिका में सत्र से इतर अभ्यास को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के अमेरिका जाकर अभ्यास करने के अत्यावश्यक प्रस्ताव को मंजूरी दी।

साइ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चोपड़ा 2022 के व्यस्त सत्र से पहले प्रतियोगिताओं से इतर अमेरिका में 90 दिन का अभ्यास करना चाहते थे। उनका यह प्रस्ताव भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के जरिये आया था जिसे कुछ घंटों में ही मंजूरी दे दी गयी ताकि भाला फेंक एथलीट रविवार को रवाना हो सके।

टॉप्स योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित चूला विस्टा एलीट एथलीट ट्रेनिंग सेंटर में उनके अभ्यास के 38 लाख रूपये के खर्चे को मंजूरी दी गयी।

भाला फेंक एथलीट के पोचेफस्ट्रूम में अभ्यास कराने की योजना दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के नये स्ट्रेन के आने के बाद रद्द कर दी गयी।

दुनिया भर में फैली अनिश्चिता को देखते हुए साइ ने प्रस्ताव पर मंजूरी के लिये मिशन ओलंपिक इकाई की बैठक का भी इंतजार नहीं किया।

चोपड़ा इस तरह 2022 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों की तैयारियां शुरू कर देंगे। उनके कोच क्लास बार्टोनिट्ज भी उनके साथ यात्रा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!