लाइव न्यूज़ :

साइ ने यात्रा के दौरान निजी ट्रेनर और फिजियो की सिंधू की मांग को स्वीकार किया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू की अगले साल जनवरी में तीन टूर्नामेंटों के लिए निजी फिजियो और ट्रेनर की मांग को स्वीकार कर लिया।

विश्व चैम्पियन 26 साल की सिंधू ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ के कोर समूह की हिस्सा है। वह कोविड-19 के कारण खेल में आई रूकावट के बाद जनवरी में प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन में वापसी करेंगी।

साइ की विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ सरकार ने तीन टूर्नामेंटों के लिए फिजियो और फिटनेस ट्रेनर मुहैया करने की उनकी मांग मान ली है।। ये तीन टूर्नामेंट योनेक्स थाईलैंड ओपन (जनवरी 12-17), टोयोटा थाईलैंड ओपन (19-24 जनवरी) और बैंकाक में 27 से 31 जनवरी तक खेले जाने वाले विश्व टूर फाइनल्स (क्वालीफिकेशन हासिल करने पर) है।

उन्होंने बताया, ‘‘इन दौरान फिजियो और ट्रेनर रखने का खर्च लगभग 8.25 लाख रूपये आयेगा, जिसकी मंजूरी दे दी गयी है।’’

हैदराबाद की यह खिलाड़ी फिलहाल लंदन में ‘गैटोरेड स्पोर्टस साइंस इंस्टीट्यूट में स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट रेबेका रैंडेल की देख रेख में फिटनेर पर काम करने के साथ बैडमिंटन इंग्लैंड के टॉबी पेंटी और राजीव ऑपेश के साथ नेशनल ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास कर रही है।

उन्होंने अक्टूबर में खेले गये डेनमार्क ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था।

बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) ने लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण 2020 विश्व टूर के लिए फिर से नया कार्यक्रम बनाया है जिसमें एशियाई चरण के दो बड़े टूर्नामेंटों के अलावा विश्व टूर फाइनल्स को जनवरी में खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!