लाइव न्यूज़ :

तीरंदाज दीपिका कुमारी-अतनु दास की शादी कल, मेहमानों के लिए दो अलग-अलग शेड्यूल, सामाजिक दूरी का होगा पालन

By भाषा | Updated: June 29, 2020 10:25 IST

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी साथी खिलाड़ी अतनु दास से 30 जून को होने वाली है...

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका की शादी 30 जून को ओलिंपिक तीरंदाज अतनु दास के साथ होगी। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी समेत कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रित किया।

शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की मंगलवार (30 जून) को रांची के मोराबादी में होने वाली शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों को पालन करने की गुजारिश की गयी है।

मेहमानों को मास्क और सेनिटाइजर: दीपिका ने कहा, ‘‘मेहमानों के आने पर मास्क, सेनिटाइजर दिए जाएंगे। हमने विस्तृत व्यवस्था की है, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया हैं, ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके। हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते हैं।’’

तीरंदाज दीपिका कुमारी की अतनु दास से शादी 30 जून को होगी।

दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे हैं और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिये गये हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे।

2 अलग-अलग शेड्यूल: दीपिका ने कहा, ‘‘हमने मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किये हैं। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से सात बजे तक आयेंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आयेंगे। मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे।’’

रांची पहुंचेंगे।" title="शादी के लिए अतनु दास कोलकाता से सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे।"/>
शादी के लिए अतनु दास कोलकाता से सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे।

भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। दीपिका को विश्व नंबर एक बनाने में मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों की सगाई 2018 में हुई थी ।

टॅग्स :तीरंदाजीकोरोना वायरसरांचीइंडियाअर्जुन मुंडाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!