लाइव न्यूज़ :

सचिन ने युवा विश्व मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता, देश का ऐतिहासिक प्रदर्शन

By भाषा | Updated: April 23, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारतीय मुक्केबाज सचिन (56 किग्रा) ने शुक्रवार को पोलैंड के किलसे में चल रही युवा विश्व चैम्पियनशिप में देश को ऐतिहासिक आठवां स्वर्ण पदक दिलाया। एक दिन पहले सात महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण अपनी झोली में डाले थे।

सचिन ने कजाखस्तान के येरबोलाट साबिर को 4-1 से शिकस्त दी। भारतीय मुक्केबाज ने अच्छी शुरूआत की और उनके जवाबी हमले काफी प्रभावी रहे लेकिन कजाखस्तान के मुक्केबाज ने शुरूआती राउंड 3-2 से जीत लिया।

इसके बाद सचिन ने दूसरे राउंड में हमले तेज कर दिये और सही जगह पड़े मुक्कों ने उन्हें अंक दिलाये। विभाजित फैसले से दूसरा राउंड उनके नाम रहा। लेकिन तीसरे राउंड में सचिन ने शानदार तरीके से साबिर को पस्त कर जीत हासिल की।

भारत ने इस तरह अपने अभियान का अंत 11 पदक से किया जिसमें आठ स्वर्ण और तीन कांस्य पदक शामिल थे। इससे भारत तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।

भारत ने टूर्नामेंट के 2018 चरण में दो स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदक जीते थे तो इस चरण में यह देश का सुधरा हुआ प्रदर्शन रहा।

गुरूवार को गीतिका (48 किग्रा), बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा), पूनम (57 किग्रा), विन्का (60 किग्रा), अरूंधति चौधरी (69 किग्रा), थोकचोम सानामाचू चानू (75 किग्रा) और अलफिया पठान (81 किग्रा से अधिक) ने स्वर्ण पदक जीते।

इससे पहले पुरूष ड्रा में एशियाई युवा रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा), बिश्वामिता चोंगथोम (49 किग्रा) और विशाल गुप्ता (91 किग्रा) ने सेमीफाइनल में मिली हार से कांस्य पदक जीता था।

वर्ष 2016 के बाद सचिन पहले भारतीय पुरूष मुक्केबाज हैं जो स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उनके ही नाम के समान सचिन सिवाच ने उस चरण में स्वर्ण पदक जीता था।

भारत ने इस साल की प्रतियोगिता में 20 सदस्यीय पुरूष टीम - 10 पुरूष और इतनी ही महिला मुक्केबाज - भेजी थी जिसमें 52 देशों के 414 मुक्केबाजों ने शिरकत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!