लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine Crisis: विश्व हैवीवेट चैंपियन क्लिट्स्को और दिग्गज शतरंज खिलाड़ी कास्पारोव ने व्लादिमीर पुतिन पर किया हमला, कहा-मिलकर मुकाबला करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2022 16:24 IST

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमले के बाद उनके देश ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के साथ सैन्य तनाव के बीच उनका देश मजबूत बना रहेगा।यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अपने देशवासियों को एकजुटता का संदेश भेजा।शतरंज खिलाड़ी और पुतिन के मुखर आलोचक गैरी कास्पारोव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया की।

Russia-Ukraine Crisis: पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज और यूक्रेन के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक व्लादिमीर क्लिट्स्को को विश्वास है कि रूस के साथ सैन्य तनाव के बीच उनका देश मजबूत बना रहेगा।

पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और दो बार के विश्व हैवीवेट चैंपियन क्लिट्स्को ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अपने देशवासियों को एकजुटता का संदेश भेजा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुनिश्चित करें कि यूक्रेन मजबूत है। इसकी एक मजबूत राजधानी कीव है। उसके शहर, उसके गांव मजबूत हैं। इसके लोग एकजुट हैं जो अपनी स्वतंत्रता, संप्रभुता और यूरोप में शांति को सर्वोपरि मानते हैं।’’ अपने जमाने के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पुतिन के मुखर आलोचक गैरी कास्पारोव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया की।

कास्पारोव ने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन पर 2014 में आक्रमण के बाद से रूस के साथ व्यापार में मिला प्रत्येक डॉलर, अपने साथियों के साथ भ्रष्ट सौदों से मिले प्रत्येक यूरो ने पुतिन को युद्ध मशीन तैयार करने में मदद की, जिसका उपयोग वह आज यूरोपीय नागरिकों को मारने के लिये कर रहा है।’’

कास्पारोव ने उत्पीड़न के डर से 2014 में रूस छोड़ दिया था और वर्तमान में वह क्रोएशिया में रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपने जिस दैत्य को तैयार करने में मदद की अब आपको उसके खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन की मदद करनी चाहिए।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमले के बाद उनके देश ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं।

जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को रूस के साथ संबंध तोड़ने के फैसले की घोषणा की, जब उसने अपने पड़ोसी पर बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमला किया। रूसी सेना को यूक्रेन में दाखिल होते हुए देखा गया है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि देश की सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पश्चिमी देशों से रक्षा सहायता का भी अनुरोध किया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादशतरंजरूसव्लादिमीर पुतिनयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!