लाइव न्यूज़ :

रूस ने फिनलैंड को हराकर यूरो 2020 में पहला अंक हासिल किया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:56 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 16 जून (एपी) रूस ने एलेक्सी मीरांचुक के खूबसूरत गोल की मदद से सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप मुकाबले में फिनलैंड को 1-0 से हराया।

इस तरह रूस ने यूरो 2020 में अपना पहला अंक भी जुटाया। ग्रुप बी के शुरूआती मैच में रूस को बेल्जियम से 0-3 से हार मिली थी जिससे यह जीत उनके लिये काफी अहम रही क्योंकि इस मैच में हार से उनके लिये नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो जाता।

रूस की टीम अब अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में सोमवार को डेनमार्क से भिड़ेगी।

रूस और फिनलैंड के समान अंक हैं। फिनलैंड ने शुरूआती मुकाबले में डेनमार्क को 1-0 से हराकर तीन अंक हासिल किये थे जिसमें विपक्षी टीम के स्टार मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन अचेत हो गये थे।

रूस के लिये मीरांचुक के शानदार गोल में आर्टेम जुबा की अहम भूमिका रही। मीरांचुक ने फुटबॉल लेकर इसे जुबा की ओर किया। जुबा ने फिर इसे मीरांचुक को दिया और जिन्होंने फिनलैंड के डिफेंडर डेनियल ओशाघनेसी को पछाड़ते हुए इस पर शानदार शॉट लगाया जो गोलकीपर लुकास हराडेकी के ऊपर से नेट के कोने में चला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!