लाइव न्यूज़ :

रॉयल्स ने मुंबई को 172 रन का लक्ष्य दिया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चार विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

रॉयल्स की ओर से कप्तान संजू सैमसन (42), जोस बटलर (41), शिवम दुबे (35) और यशस्वी जायसवाल (32) ने उपयोगी पारियां खेली जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

मुंबई की ओर से राहुल चाहर (33 रन पर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट चटकाया। अंतिम चार ओवर में रॉयल्स की टीम सिर्फ 31 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बटलर ने ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला और फिर बुमराह पर भी चौका जड़ा।

बटलर पांचवें ओवर में 12 रन के निजी स्कोर पर जयंत यादव की गेंद पर भाग्यशाली रहे जब प्वाइंट पर चाहर उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। बटलर ने इस आफ स्पिनर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा।

जायसवाल ने अगले ओवर में नाथन कोल्टर नाइल का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया जिससे टीम पावर प्ले में बिना विकेट खोए 47 रन बनाने में सफल रही।

बटलर ने चाहर का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन इस लेग स्पिनर ने अगली गेंद पर उन्हें क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टंप करा दिया जिससे जायसवाल के साथ उनकी 66 रन की साझेदारी का अंत हुआ। बटलर ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 41 रन बनाए।

सैमसन ने चाहर पर चौके से खाता खोला और फिर कृणाल पंड्या पर भी दो चौके मारे।

जायसवाल ने भी चाहर पर छक्का मारा लेकिन इस लेग स्पिनर को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे। जायसवाल ने 20 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।

रॉयल्स के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ।

बोल्ट ने कोल्टर नाइल की गेंद पर दुबे को जीवनदान दिया। दुबे ने जयंत पर छक्का जड़ा जबकि सैमसन ने बोल्ट पर लगातार दो चौकों के साथ रन गति बढ़ाने का प्रयास किया।

बोल्ट ने 17वें ओवर में सैमसन को बोल्ड करके रॉयल्स को बड़ा झटका दिया। उन्होंने 27 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके मारे।

बुमराह ने इसके बाद दुबे को अपनी ही गेंद पर लपका। उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और दो चौके मारे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, किया गया भव्य स्वागत, कहा- बिहार की जीत बंगाल से केरल तक जाएगा यह निश्चित है

भारतकांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जदयू ने कसा तंज, कहा- एक विशेष परिवार में जन्म लेने के कारण कर रहे हैं पार्टी का नेतृत्व

भारतसपा के पीडीए का मतलब पारिवारिक दल एलायंस: यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

पूजा पाठVaishno Devi Yatra 2026: नए साल में वैष्णो देवी आने वालों पर कई प्रकार की पाबंदियां

भारतदिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को दी जमानत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!