लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो के दो गोल, युवेंटस की आसान जीत

By भाषा | Updated: February 23, 2021 09:43 IST

Open in App

तूरिन (इटली), 23 फरवरी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से युवेंटस ने इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में क्रोटोन को 3-0 से हराकर फिर से जीत की राह पकड़ी।

रोनाल्डो ने पहले हाफ के 38वें मिनट में पहला गोल किया और फिर इंजुरी टाइम में दूसरा गोल करके युवेंटस को मध्यांतर तक 2-0 से आगे रखा। टीम की तरफ से तीसरा गोल वेस्टन मैकेनी ने 66वें मिनट में किया।

इस जीत से युवेंटस तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है लेकिन वह शीर्ष पर चल रहे इंटर मिलान से आठ अंक पीछे है। इंटर मिलान के 23 मैचों में 53 और युवेंटस के 22 मैचों में 45 अंक हैं। क्रोटोन की यह लगातार पांचवीं हार है और उस पर दूसरे डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है।

युवेंटस को इस जीत की सख्त दरकार थी क्योंकि उसके लिये पिछला सप्ताह निराशाजनक रहा था। उसे चैंपियन्स लीग के अंतिम – 16 के पहले चरण के मैच में पोर्टो से जबकि सेरी ए में नैपोली से हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!