लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो, एमबाप्पे और लेवांडोवस्की ग्लोब सॉकर पुरस्कार में जीते

By भाषा | Updated: December 28, 2021 11:39 IST

Open in App

दुबई, 28 दिसंबर (एपी) दुबई ग्लोब सॉकर पुरस्कार का 12वां सत्र बुर्ज खलीफा में आयोजित किया गया जिसमें पोलैंड और बायर्न म्युनिख के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोवस्की को सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर और दर्शकों की पसंद का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया ।

लेवांडोवस्की ने सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर का माराडोना पुरस्कार जीता । वहीं मैनचेस्टर युनाइटेड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुनिया में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिये पुरस्कार दिया गया । इंग्लिश प्रीमियर लीग खेल रहे रोनाल्डो ने वीडियो संदेश भेजकर पुरस्कार के लिये धन्यवाद दिया ।

फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे को सर्वश्रेष्ठ पुरूष फुटबॉलर और एलेक्सिया पुतेलास को सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का पुरस्कार मिला ।

सर्वश्रेष्ठ महिला क्लब का पुरस्कार बार्सीलोना ने और पुरूष क्लब का पुरस्कार चेलसी ने जीता । वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर इटली के जियांलुइगी डोनारूमा चुने गए जिन्होंने यूरो फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी बचाई थी ।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार रॉबर्टो मंचिनी को और राष्ट्रीय टीम का पुरस्कार इटली को मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!