लाइव न्यूज़ :

रीजीजू ने वाडा प्रमुख से एनडीटीएल का निलंबन वापिस लेने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 13:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी से राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी (एनडीटीएल) पर लगा निलंबन वापिस लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इसने वाडा द्वारा सुधार के लिये सुझाये गए तमाम उपायों पर अमल किया है ।

‘खेलों में डोपिंग निरोधक, पोषक और उपचारात्मक जरूरतों’ पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए रीजीजू ने वाडा प्रमुख विटोल्ड बांका से अनुरोध किया कि एनडीटीएल को यथाशीघ्र डोप टेस्ट बहाल करने की अनुमति दी जाये । वाडा प्रमुख भी इस वेबिनार में मौजूद थे ।

रीजीजू ने कहा ,‘‘ एनडीटीएल ने वाडा के सुझाये सारे उपायों पर अमल किया है । हमें उम्मीद है कि वाडा के दिशा निर्देशों के तहत डोप टेस्ट बहाल कर सकेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे कोरोना महामारी को लेकर बने हालात बेहतर होते ही आपका और आपकी टीम के भारत दौरे का इंतजार रहेगा ।’’

उन्होंने वाडा प्रमुख से संगठन की विभिन्न समितियों में भारतीयों को शामिल करने का भी अनुरोध किया ।

रीजीजू ने कहा ,‘‘ मैं आपसे आग्रह करता हूं कि समितियों में भारतीयों को भी मौका दिया जाये जिससे हमारे वैज्ञानिक खेल विज्ञान, फारेंसिक और डोपिंग निरोधक अपने कौशल और अनुभव को बांट सके ।’

वाडा ने जुलाई में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन नहीं करने के कारण एनडीटीएल पर छह महीने का निलंबन लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!