लाइव न्यूज़ :

रीजीजू को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की उम्मीद

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:27 IST

Open in App

शिलांग, चार जनवरी केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि कोविड-19 महामारी के कारण खेलों का कैलेंडर प्रभावित होने के बावजूद इस साल गोवा और अगले साल मेघालय में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा।

उन्होंने अपने मंत्रालय से पूरी मदद और समर्थन का आश्वासन दिया।

रीजीजू ने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों के कैलेंडर के साथ आधारभूत संरचना भी प्रभावित हुई है।

रीजीजू ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पीटीआई-भाषा से कहा कि खेलों की तारीख एक समस्या है। पिछले साल कोविड-19 के कारण गोवा मेजबानी नहीं कर सका। उम्मीद है कि इस साल गोवा इन खेलों की मेजबानी कर पायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगले साल मेघालय (संभवत:) इसकी मेजबानी कर सकता है। मुख्यमंत्री (कोनराड संगमा) इसके लिए वास्तव में काफी प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने भरोसा दिया, ‘‘मैं पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!