लाइव न्यूज़ :

आईएफए शील्ड फाइनल मे जॉर्ज टेलीग्राफ को हराकर रीयल कश्मीर ने अपना पहला बड़ा खिताब जीता

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:24 IST

Open in App

कोलकाता, 19 दिसंबर रीयल कश्मीर एफसी ने यहां आईएफए शील्ड के फाइनल में जॉर्ज टेलीग्राफ को 2-1 से हराकर शनिवार को अपना सबसे बड़ा खिताब जीता ।

इस 127 साल पुराने टूर्नामेंट के इस सत्र में हालांकि कई बड़ी टीमों ने हिस्सा नहीं लिया था। इस साल आई-लीग की चार टीमों (रीयल कश्मीर के अलावा मोहमडन स्पोर्टिंग, गोकुंलम केरल और इंडियन एरोज) के साथ कोलकाता प्रीमियर लीग की आठ टीमों ने इससें भाग लिया ।

नाइजीरियाई खिलाड़ी लुकमन एडीफेमी ने 38वें मिनट में रीयल कश्मीर को बढ़त दिला दी लेकिन मध्यांतर के बार मैच के 50वें मिनट में टेलीग्राफ के गौतम दास ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके 10 मिनट बाद रीयल कश्मीर के कप्तान मैसन रोबर्टसन ने हेडर से गोलकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

इस जीत से नौ जनवरी से शुरू हो रही आई-लीग से पहले रीयल कश्मीर का हौसला बढ़ेगा।

टीम के कोच डेविड रोबर्टसन ने कहा, ‘‘ हम इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को जीतकर खुश है। हमने इसे आईएसएल की तैयारी का टूर्नामेंट की तरह नहीं लिया बल्कि अगल टूर्नामेंट की तरह लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!