लाइव न्यूज़ :

अंकतालिका में आगे बढ़ने के लिये एरोज पर जीत दर्ज करने उतरेगा रीयल कश्मीर

By भाषा | Updated: February 3, 2021 15:48 IST

Open in App

कोलकाता, तीन फरवरी अब तक चार मैचों में केवल एक जीत दर्ज करने वाली रीयल कश्मीर एफसी की टीम आईलीग फुटबॉल प्रतियोगिता में इंडियन एरोज के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले मैच में पूरे अंक हासिल करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।

सुदेवा एफसी और गोकुलम केरला के खिलाफ लगातार दो ड्रा खेलने के बाद रीयल कश्मीर की टीम आईलीग तालिका में पांचवें स्थान पर है। वह शीर्ष पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स से पांच अंक पीछे है लेकिन एरोज पर जीत से वह यह अंतर कम कर सकती है।

रीयल कश्मीर के कोच डेविड राबर्टसन ने कहा कि उनकी टीम जीत का लक्ष्य लेकर ही मैदान पर उतरेगी।

उन्होंने कहा,‘‘यह हमारे लिये आसान मैच नहीं होगा। एरोज का सामना करना आसान नहीं है क्योंकि वे पूरे मैच के दौरान ढिलायी नहीं बरतते। हमें कल कड़े मुकाबले की उम्मीद है।’’

एरोज ने चेन्नई सिटी एफसी के खिलाफ 0-1 से करीबी जीत में अपने जुझारूपन का नमूना पेश किया था। उसे पांच मैचों से चार में हार का सामना करना पड़ा और उसका केवल एक अंक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!